अगर आंख में दर्द हो तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 15:31

आंखों में दर्द से हैं परेशान अपनाएं ये घरेलू उपचार :-

गुलाब जल
गुलाब जल बहुत ही राहत देने वाला विकल्प है. गुलाब जल के इस्तेमाल से दर्द से तुरंत राहत मिल सकती है. रोजाना सोने से पहले गुलाब जल की एक या दो बूंदें आंखों में डालें. गुलाब जल से आंखें धो भी सकते हैं.

खीरा
खीरा आंखों के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है. इसका ठंडा प्रभाव रिलेक्स करने में सहायक होगा. खीरे की स्लाइस काटकर फ्रिज में रख दें. अच्छा ठंडा होने पर आंख बंद कर इसे आंख पर रख दें. कुछ देर ऐसे ही रहने दें.

आलू
खीरे की तरह आलू की स्लाइस भी आंखों पर रखी जा सकती है और यह भी भरपूर आराम देगा. इसके अलावा आलू के रस को आंख पर लगाया जा सकता है और इससे भी जलन और दर्द में राहत मिल सकती है.

शहद
आंख में शहद की एक बूंद डालें, लेकिन जलन होने पर डरें नहीं. यह आंख के दर्द में राहत देगा.

अनार
अनार भी दर्द दूर करने में मदद कर सकता है. अनार के पत्तों को पीस लें और फिर आंखों के ऊपर लेप लगाएं. इससे दर्द गायब होगा.

फिटकरी
फिटकरी की एक डली को पानी में डुबोकर डली से गिरने वाली बूंदों को रोजाना आंखों में दो से तीन बार डालें. दर्द से राहत मिलेगी.

नमक
नमक को गर्म पानी में घोल लें और एक कपड़े को उसमें भिगोकर आंखों पर रोज दो से तीन बार सिकाई करें. आंखों को आराम मिलेगा.

ठंडा दूध
आंखों को साफ करने का एक कारगर उपाय ठंडा दूध भी है. दूध में मौजूद कई तत्व संक्रमण और थकान दूर करने में मदद करते हैं. ठंडे दूध से रोजाना आंखों पर मसाज करें.

कैस्टर ऑयल
रूई के एक टुकड़े को कैस्टर ऑयल में डुबो दें और फिर हल्के हाथों से निचोड़कर आंखों पर रखकर लेट जाएं. अंगुलियों से हल्के-हल्के आंखों पर मसाज भी कर सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info